Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -09-Sep-2022



मानवता का धर्म मानव धर्म
कुछ खोजे इसके मर्म
चलें कुछ किस्सों में
अफसानों में
ये धर्म छिपा बलिदानों में

जब शिवि राजा ने 
एक कबूतर के जान बचाने
खुदको कटना स्वीकार किया
मानव धर्म को 
पूर्णरूप से अंगीकार किया।

जब कृष्ण ने जुए में 
रोती, लाज बचाती 
पांचाली को वस्त्र प्रदान किये
तब मानव धर्म को
ईश्वर ने नए सोपान दिए।

इतिहास भरा है इन
सच्चे उपमानों से
ये मानव धर्म बचेगा
बस इंसानों से।

हर एक बच्चा खुशहाल रहे
हर स्त्री का सम्मान रहे
कोई न भूखा सो पाए
मानव का यही विधान रहे।

दैनिक प्रतियोगिता हेतु
मौलिक रचना।


   24
12 Comments

Bahut khoob 🙏💐

Reply

Anshumandwivedi426

10-Sep-2022 07:52 PM

कोटिशः धन्यवाद

Reply

जी बेहद ही उम्दा पेशकश।

Reply

Anshumandwivedi426

10-Sep-2022 07:51 PM

आपने कहा है तो जरूर अच्छा होगा आभार आपका

Reply

Abhinav ji

10-Sep-2022 08:19 AM

Nice

Reply

Anshumandwivedi426

10-Sep-2022 10:42 AM

Thanks

Reply